आईएएस (IAS) या आईपीएस (IPS) बनने के लिए हमारे देश के युवाओं में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है और अपने इस सपने को साकार करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में युवा यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते हैं और 3 चरणों में होने वाली इस परीक्षा का इंटरव्यू राउंड सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहता है और इस इंटरव्यू में कई तरह के ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं और आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं तो आइए डालते हैं इन पर एक नजर
सवाल : विश्व बैंक समूह के वर्तमान प्रमुख कौन हैं?
जवाब : ‘डेविड मालपास ‘विश्व बैंक समूह के वर्तमान अध्यक्ष हैं.
सवाल : वर्तमान में भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के कितने बैंक हैं?
जवाब : भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या घटकर 12 हो गई है जो कि पहले 27 थी.
सवाल : हमारे शरीर में अनैच्छिक कार्यों (involuntary actions) को किसके द्वारा नियंत्रित किया जाता है?
जवाब : Medulla in Hindbrain हमारे शरीर में अनैच्छिक कार्यों को नियंत्रित करती है.
सवाल : हाइवे और एक्सप्रेस वे में क्या अंतर है?
जवाब : हाइवे और एक्सप्रेस में कई अंतर हैं। हाइवे में 100 kM की स्पीड होती है। एक्सप्रेस में 120 तक स्पीड होती है। हाइवे में कई राज्य जुड़ते हैं जबकि एक्सप्रेस दो स्थानों को जोड़ा जाता है।
सवाल : भारत का स्वदेश निर्मित (Indigenously built) दूसरी पीढ़ी का पहला उपग्रह कौनसा है?
जवाब : इनसेट-2A
सवाल : सूर्य के प्रकाश की सहायता से शरीर में किस विटामिन का निर्माण होता है?
जवाब : विटामिन एका
सवाल : कौन से सागर में एक भी मछली नही पाई जाती हैं?
जवाब : मृत सागर में। यह सागर जोर्डन और इजरायल के बीच मौजूद है।
सवाल : भारतीय नोटों पर गांधी जी की तस्वीर किस साल से आई थी?
जवाब : 1996 में।
सवाल : रणजीत सागर बांध किस नदी पर स्थित है?
जवाब : रावी नदी पर
सवाल : भारत की आजादी के समय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?
जवाब : जे. बी. कृपलानी।
सवाल : भारत मे रात और दिन कब बराबर होते हैं?
जवाब : 21 मार्च और 23 सितंबर को।
सवाल : किस देश को सोने और हीरे का देश कहा जाता है?
जवाब : दक्षिण अफ्रीका को।
सवाल : रविवार की छुट्टी कब शुरू हुई थी?
जवाब : सन 1843 में।
सवाल : सबसे तेजी से बढने वाला पौधा कौन सा है?
जवाब : बांस का पेड़।
सवाल : किस देश में लिखित संविधान नहीं है?
जवाब : ब्रिटेन में
सवाल : किस मुगल बादशाह ने अंग्रेजों की ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की इजाजत दी थी?
जवाब : मुगल बादशाह जहाँगीर ने सन 1613 ईस्वी में अंग्रेजों की ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की इजाजत दी थी।
सवाल : इंटरनेट पर जनगणना करने वाला विश्व का पहला देश कौन सा हैं?
जवाब : सिंगापुर। वहाँ लोगों को इंटरनेट, टेलीफोन या आमने-सामने साक्षात्कार के माध्यम से अपनी जनगणना रिटर्न जमा करने का विकल्प दिया जाता है।
सवाल : भारत आने वाले सागरीय मार्ग की खोज किसने की थी?
जवाब : वास्को-द-गामा ने।
सवाल : स्वेज नहर के खुलने से किन दो महाद्वीपो के बीच का मार्ग छोटा हो गया है?
जवाब : यूरोप से एशिया और पूर्वी अफ्रीका महाद्वीप का।
सवाल : भारतीय वायु सेना में कमीशंड अधिकारी का सबसे छोटा पद कौन सा होता है?
जवाब : पायलट ऑफिसर का।
सवाल : ऐसा कौन सा पंछी है जो जमीन पर कभी पैर नहीं रखता और कहाँ पर पाया जाता है उसका क्या नाम है?
जवाब : हरियल नाम का पंछी है जो भारत में पाया जाता है।
Leave a Reply